Wednesday, August 26, 2026
HomeSportsहॉकी में फिर चला भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 5-3 से हराया

हॉकी में फिर चला भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 5-3 से हराया

वेगनर,20 अगस्त,2026 (छत्रपाल सिंह): भारतीय हॉकी टीम ने एफ.आई.एच. विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से मात देकर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इस हार के साथ पाकिस्तान की टीम के लिए विश्व कप का सफर लगभग समाप्त हो गया है।

भारत ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाए रखा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 5वें और 21वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। वहीं अभिषेक ने 11वें और 24वें मिनट में शानदार फील्ड गोल करते हुए भारत की स्थिति मजबूत कर दी। 34वें मिनट में हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल दागकर भारत की बढ़त 5-2 कर दी।

पाकिस्तान ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस के सामने उसे ज्यादा सफलता नहीं मिली। पाकिस्तान की ओर से हनान शाहिद ने 22वें और 46वें मिनट में दो फील्ड गोल किए, जबकि सुफियान शेख ने 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए एक गोल किया। इसके बावजूद पाकिस्तान भारतीय टीम को रोकने में नाकाम रहा।

इस जीत के साथ भारत ने पूल डी से इंग्लैंड के साथ अगले दौर में जगह पक्की कर ली है। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के कारण भारत अगले चरण में कोई अंक लेकर नहीं जाएगा।

आठ साल के लंबे अंतराल के बाद विश्व कप में वापसी करने वाली पाकिस्तान टीम के लिए भारत के खिलाफ यह मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण था, लेकिन हार के बाद उसकी आगे बढ़ने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। वहीं, पिछले करीब एक दशक से पाकिस्तान के खिलाफ अजेय चल रही भारतीय टीम ने इस जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments