Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabढोलेवाल से सराभा नगर तक सड़क मरम्मत अभियान, राकेश पराशर ने लिया...

ढोलेवाल से सराभा नगर तक सड़क मरम्मत अभियान, राकेश पराशर ने लिया जायजा

लुधियाना, 20 अगस्त,2026 (दीपक दत्ता): मेयर इंदरजीत कौर के विदेश दौरे पर जाने के बाद कार्यकारी मेयर का कार्यभार संभालते ही वरिष्ठ डिप्टी मेयर राकेश पराशर ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने पहले ढोलेवाल मिलिट्री कैंप के पास की सड़कों का निरीक्षण किया और मौके पर ही गड्ढों को भरवाने का काम शुरू कराया।

नगर निगम की टीम के साथ पहुंचे पराशर ने क्षतिग्रस्त हिस्सों की पहचान करवाकर रोड रोलर और अन्य सामग्री की मदद से पैचवर्क करवाया। इसके बाद उन्होंने सराभा नगर क्षेत्र में अंडरपास की सड़कों का भी जायजा लिया और गड्ढों की मरम्मत करवाई।

राकेश पराशर ने कहा कि ढोलेवाल मार्ग शहर का प्रमुख प्रवेश मार्ग है, इसलिए इसकी मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर की अन्य खराब सड़कों की भी पहचान कर चरणबद्ध तरीके से मरम्मत करवाई जाएगी। मरम्मत कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के इस्तेमाल पर भी जोर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments