Wednesday, August 26, 2026
HomeWorld Newsअमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए नया Form I-485, 18 सितंबर से...

अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए नया Form I-485, 18 सितंबर से लागू होगा नया नियम

वॉशिंगटन, 21 अगस्त 2026 (काजल): अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं (USCIS) ने ग्रीन कार्ड के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले Form I-485 में बदलाव की घोषणा की है। नया फॉर्म 18 सितंबर 2026 से लागू होगा। USCIS के मुताबिक, 18 सितंबर से पहले 20 जनवरी 2025 वाला पुराना फॉर्म जमा किया जा सकता है, लेकिन इस तारीख के बाद पुराने फॉर्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, नया फॉर्म भी 18 सितंबर से पहले जमा नहीं किया जा सकेगा। USCIS ने स्पष्ट किया है कि दोनों फॉर्म को एक साथ स्वीकार करने के लिए कोई ग्रेस पीरियड नहीं होगा। गलत या पुराने एडिशन का फॉर्म जमा करने पर आवेदन शुरुआती चरण में ही खारिज किया जा सकता है। Form I-485 का इस्तेमाल अमेरिका में रह रहे योग्य व्यक्तियों द्वारा लॉफल परमानेंट रेजिडेंट स्टेटस (ग्रीन कार्ड) के लिए आवेदन करने के लिए किया जाता है। नए फॉर्म का उद्देश्य एडजस्टमेंट ऑफ स्टेटस प्रक्रिया को नए Public Charge नियमों के साथ जोड़ना है। यह बदलाव खास तौर पर उन भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है जो रोजगार या पारिवारिक आधार पर अमेरिका में स्थायी निवास की प्रतीक्षा कर रहे हैं। USCIS ने आवेदकों को नया फॉर्म भरने से पहले उसकी एडिशन डेट जरूर जांचने की सलाह दी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments