Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaपोक्सो एक्ट एवं नालसा योजनाओं के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

पोक्सो एक्ट एवं नालसा योजनाओं के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

कुरुक्षेत्र, 22 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सी.जे.एम. नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के निर्देशानुसार उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति पिहोवा के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांधौली में पॉक्सो एक्ट एवं बच्चों तथा दिव्यांगजनों के लिए नालसा योजनाओं के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सीजेएम नीकिता भारद्वाज ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिवक्ता चरनजीत शर्मा ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को बाल यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, यौन अपराधों से सुरक्षा तथा बाल पीड़ितों के लिए उपलब्ध कानूनी उपचारों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रतिभागियों को नालसा (बच्चों के लिए बाल-मित्र विधिक सेवाएं) योजना, 2024 तथा नालसा (दिव्यांगजनों के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2024 के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्हें बच्चों एवं दिव्यांगजनों के अधिकारों, नि:शुल्क कानूनी सहायता तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments