Wednesday, August 26, 2026
HomeTechnologiesअब ए.आई. लिखेगा आपके मेसैज का जवाब

अब ए.आई. लिखेगा आपके मेसैज का जवाब

नई दिल्ली, 22 अगस्त,2026 (दीपक दत्ता): ओपन.ए.आई. ने मैक यूजर्स के लिए चैटजीपीटी डेस्कटॉप ऐप में एपल मेसैज इंटीग्रेशन शुरू किया है। इस सुविधा के जरिए चैटजीपीटी एपल मेसैज में मौजूद बातचीत को पढ़कर पुरानी चैट खोजने, लंबी बातचीत का सार निकालने और जवाब तैयार करने में मदद कर सकता है।

यह फीचर आईमैसेज के साथ एस.एम.एस और आर.सी.एस. चैट्स को भी सपोर्ट करता है। यूजर ए.आई. से तैयार जवाब को भेजने से पहले अपनी जरूरत के अनुसार एडिट भी कर सकता है।

फिलहाल यह सुविधा M1, M2, M3 और M4 चिप वाले Apple Silicon मैक पर उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सिस्टम में फूल डिस्क,  एक्सेस, कोनटेकट और ओटेमेसेन जैसी परमिशन देनी पड़ सकती है।

प्राइवेसी के लिहाज से चैटजीपीटी डिफॉल्ट रूप से मैसेज भेजने या रिसीपिएंट चुनने से पहले यूजर की अनुमति लेता है। हालांकि, किसी खास बातचीत के लिए ऑटो-सेंड की अनुमति दी जा सकती है।

एपल के साथ ओपनएआई का यह एक और बड़ा इंटीग्रेशन है। इससे पहले चैटजीपीटी को मैक के एक्सकोड, नोट्स और टर्मिनल जैसे ऐप्स के साथ भी जोड़ा जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments