पटियाला, 22 अगस्त,2026 (अमनदीप सरां): जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के कुशल नेतृत्व, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देश और जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह व जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से अंडर-17 और अंडर-19 लड़के-लड़कियों के वुशू मुकाबले आयोजित किए गए।
ये प्रतियोगिताएं पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी मल्टीपर्पज स्कूल, पासी रोड, पटियाला में करवाई गईं। जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह ने विशेष रूप से पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर हरीश सिंह रावत पीटीआई, गुरप्रीत सिंह टिवाणा (जोनल सचिव भादसों), मोहित कुमार (कन्वीनर), बुद्ध राम डीपीई, मोनिका डीपीई, लेक्चरर रुपिंदर कौर, विशाल कुमार (जज), भगवत प्रसाद (जज), प्रतीक, शुभम (स्टेट जज), हरीश कुमार (स्टेट जज), राजदीप सिंह, राकेश कुमार पीटीआई और प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।






