Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaलोगों की हर प्रकार की समस्या का एक ही छत के नीचे...

लोगों की हर प्रकार की समस्या का एक ही छत के नीचे हो रहा है समाधान:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र 24 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि आमजन की हर प्रकार की समस्या का समाधान करने के लिए एक ही छत के नीचे सरकार के निर्देशानुसार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए बकायदा एक रोस्टर तैयार करके अधिकारियां को निर्देश दिए गए है कि वे समाधान शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करे ताकि सरकार के अंत्योदय के सपने को साकार किया जा सके।


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सोमवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार में प्रशासन की तरफ से लगाए गए समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने राजस्व, डीडीपीओ, जन स्वास्थ्य, नगर परिषद, क्रिड और अन्य विभागों से सम्बन्धित समस्याओं को सुना और जिन समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाना था उन समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया और शेष समस्याओं का जल्द समाधान करने के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में समय पर पहुंचना सुनिश्चित करे और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करे। इस विषय को गंभीरता के साथ लेना है और लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद समाधान भी करना है।
उन्होंने कहा कि अगर लोग हर विभाग से सम्बन्धित समस्या को समाधान शिविर में लेकर आएंगे और इस शिविर में बैठे अधिकारी लोगों की समस्या का समाधान करेंगे तभी सरकार का मकसद पूरा हो पाएगा। प्रशासन की तरफ से लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए न्यू लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक किया जा रहा है। इन समाधान शिविरों में लोगों को अपनी समस्याएं रखनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments