कुरुक्षेत्र 24 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनुकंपा गर्ग द्वारा वन स्टॉप सेंटर (सखी), कुरुक्षेत्र में निरीक्षण किया गया व वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं की जाँच की गई। जिसमे सेंटर से सम्बधित पूर्ण व्यवस्था बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त की व सेंटर में आ रहे केसों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनुकंपा गर्ग सोमवार को वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करने उपरांत अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दे रही थी। इससे पहले आयोग सदस्य अनुकंपा गर्ग उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के साथ भी मीटिंग की गई व आयोग द्वारा विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही सभी योजना/परियोजना बारे विचार-विमर्श किया गया। यह वन स्टॉप सेंटर योजना मंत्रालय महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन निर्भया स्कीम के तहत चलाया जा रहा है जोकि जिला कार्यक्रम अधिकारी मिशा रंगा के नेतृत्व में चल रहा है और इसका संचालन केन्द्र संचालिका शैलजा सैनी द्वारा किया जा रहा है।
हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनुकंपा गर्ग ने प्रेरणा वृद्धा आश्रम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर रह रहे सभी बुजुर्ग महिलाओं से उनके रहन-सहन व खाना पीना व अन्य सुविधाओं बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर निरिक्षण के दौरान मौके पर महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (खण्ड लाडवा) उषा कम्बोज, महिला मोर्चा अध्यक्ष, थानेसर वंदना व वृद्ध आश्रम संचालिका रेनू खुग्गर मौजूद रही।






