पटियाला,24 अगस्त,2026 (गुरमीत सिंह तुंग): प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण कोमल ने बतौर एडिटर तथा रेनू कोमल ने मैगज़ीन एडिटर की जिम्मेदारी संभालते हुए ‘राइट एक्शन मीडिया’ के नाम से नई मासिक पत्रिका का शुभारंभ किया।
पत्रिका के शुभारंभ के अवसर पर प्रवीण कोमल और रेनू कोमल ने गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब, पटियाला में नतमस्तक होकर गुरु घर में अरदास की तथा गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने पत्रिका की सफलता और इसके उज्ज्वल भविष्य के लिए अरदास की।

इसी अवसर पर प्रवीण कोमल और रेनू कोमल ने पटियाला के त्रिपड़ी स्थित शिव मंदिर में भी नतमस्तक होकर भगवान शिव जी महाराज का आशीर्वाद और खुशियां प्राप्त कीं। उन्होंने नई पत्रिका के सफल शुभारंभ और समाज की भलाई के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर शहीद-ए-आज़म डिजिटल चैनल एवं समाचार पत्र के एडिटर-इन-चीफ चौधरी प्रभजीत सिंह तथा ब्यूरो चीफ गुरमीत सिंह तुंग विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रवीण कोमल और रेनू कोमल को नई मासिक पत्रिका के शुभारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब नौवीं पातशाही के मैनेजर एवं हेड ग्रंथी भाई प्रणाम सिंह जी ने भी ‘राइट एक्शन मीडिया’ की पूरी टीम को इस नए प्रयास के लिए शुभकामनाएं देते हुए पत्रिका की सफलता और चढ़दी कला के लिए गुरु घर में अरदास की।
इस अवसर पर उपस्थित मीडिया से जुड़ी शख्सियतों ने आशा व्यक्त की कि ‘राइट एक्शन मीडिया’ सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों तथा सच्ची एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सार्थक और निष्पक्ष सामग्री पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।






