चंडीगढ़,25 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर लोगों से पैनिक न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थिति नियंत्रण में है और एच1एन1 का कोई नया वैरिएंट सामने नहीं आया है।
स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार मौजूदा संक्रमण हल्का है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य बीमारियों से जूझ रहे लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने की सलाह दी।
उन्होंने बताया कि सरकार ने H1N1 से निपटने के लिए टेस्टिंग, दवाइयों, इलाज और अस्पतालों में बेड की पर्याप्त व्यवस्था की है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और बिना वजह घबराने से बचने की अपील की।






