Thursday, August 27, 2026
HomePatialaपंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर CIQA डॉ. कुलदीप वालिया पंजाब सरकार...

पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर CIQA डॉ. कुलदीप वालिया पंजाब सरकार के स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित

पटियाला,27 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): पंजाब की पहली सरकारी ओपन यूनिवर्सिटी जगत गुरु नानक देव पंजाब स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर, CIQA डॉ. कुलदीप वालिया को पंजाब सरकार द्वारा स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के माननीय उप-कुलपति प्रो. रतन सिंह ने डॉ. कुलदीप वालिया को इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह जहां उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, वहीं यह पुरस्कार यूनिवर्सिटी का नाम रोशन करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

यह स्टेट अवॉर्ड पंजाब के कृषि मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा एक सरकारी समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद डॉ. कुलदीप वालिया ने इसके लिए परमात्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान तभी संभव हो पाया है क्योंकि यूनिवर्सिटी के माननीय उप-कुलपति प्रो. रतन सिंह ने संस्थान में ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार किया है, जिसमें सभी लोग लगातार ऐसे कार्य कर रहे हैं, जिनसे विद्यार्थियों को आसानी से उच्च शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

स्टेट अवॉर्ड प्रदान किए जाने के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुड्डियां के अलावा पटियाला के मेयर श्री कुंदन गोगिया, डिप्टी कमिश्नर पटियाला डॉ. हिमांशु अग्रवाल तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments