Thursday, August 27, 2026
HomeNationalदिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत, 2,500 महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र

दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत, 2,500 महिलाओं को मिले स्वीकृति पत्र

नई दिल्ली,27 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना के पहले 2,500 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1 सितंबर से हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाने के साथ उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाना है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की विभिन्न योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उनके अनुसार, यह योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक मजबूती लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जानकारी के मुताबिक, योजना 1 अगस्त से लागू हो चुकी है और अब तक 6 लाख से अधिक महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। योजना के तहत मिलने वाली 2,500 रुपये की राशि में से 1,500 रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट में रखे जाएंगे, जबकि 1,000 रुपये सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सी.बी.डी.सी.) वॉलेट के माध्यम से दिए जाएंगे, जिसका इस्तेमाल डिजिटल लेनदेन के लिए किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, भाजपा दिल्ली अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments