Thursday, August 27, 2026
HomeNationalबस से टकराया ऑटो, 7 की गई जान

बस से टकराया ऑटो, 7 की गई जान

पलनाडू, 27 अगस्त,2026 (अमनदीप सभरवाल): आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौ.त हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना चिलकलूरिपेट मंडल में अड्डा रोड के पास हुई। विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही एक बस की टक्कर ऑटो-रिक्शा से हो गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑटो सड़क के गलत दिशा से मुड़ते हुए बस के सामने आ गया। उस समय बस करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी।

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments