Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaअधिकारियों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, विद्यार्थियों ने दिया भाईचारे और...

अधिकारियों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, विद्यार्थियों ने दिया भाईचारे और सम्मान का संदेश

फतेहाबाद, 27अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शांति निकेतन पब्लिक सीनियर सैकेंड़री स्कूल, ढिंगसरा के विद्यार्थियों ने अनूठे एवं भावपूर्ण अंदाज में रक्षाबंधन उत्सव मनाया। विद्यालय के बच्चों ने फतेहाबाद के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी तथा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों ने अधिकारियों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके प्रति सम्मान एवं स्नेह की भावना व्यक्त की। विद्यार्थियों की इस पहल से रक्षाबंधन का पर्व और भी विशेष एवं यादगार बन गया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रणसिंह जी रेपस्वाल एवं डायरेक्टर श्री विजय सिंह बाघेला ने बताया कि विद्यालय के बच्चों ने फतेहाबाद जिला उपायुक्त डॉ विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक आईपीएस निकिता खट्टर, अतिरिक्त उपायुक्त श्री अनुराग ढालिया, एसडीएम श्री राजेश कुमार तथा सीटीएम श्री गौरव गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को राखी बांधी। बच्चों ने अधिकारियों की कलाई पर प्रेम, विश्वास और सुरक्षा का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। अधिकारियों ने भी बच्चों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जो प्रेम, विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है। बच्चों द्वारा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को राखी बांधना समाज में आपसी सम्मान और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने वाला संदेश है। अधिकारियों ने बच्चों से शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों को अपनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार, अनुशासन, सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों का विकास होता है और अधिकारियों के साथ रक्षाबंधन मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज के प्रति सम्मान तथा प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास की भावना को मजबूत करना भी है। उन्हांेने कहा कि रक्षाबंधन के इस अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से दिया गया यह स्नेह एवं सम्मान का संदेश अधिकारियों के लिए भी यादगार रहा। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि रक्षा सूत्र केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। विद्यालय परिवार ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments