कुरुक्षेत्र 28 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): एस.डी.एम. अमन कुमार ने कहा कि महिला थाना के सामने वाली सडक़ के निर्माण का कार्य 1 महीने में शुरू न होने पर नगर परिषद के एक्सईएन व एमई के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। पिछले लंबे समय से इस सडक़ की डिमांड लंबित है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारयों को लोटस ग्रीन सिटी के सामने वाली सडक़ के बीच खड़े बिजली के खंभों को 10 दिन में हटाने और एमसी के अधिकारियों को सडक़ निर्माण के कार्य की कार्रवाई को शुरू करने के निर्देश दिए। इसी तरह नेशनल हाईवे पर गंगहेडी से थाना टोल टैक्स तक कमियों की कंसलटेंस से रिपोर्ट तैयार करवाई जाए ताकि कमियों को दूर किया जा सके।
एसडीएम अमन कुमार वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला सडक़ सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने शाहाबाद पुल के नीचे बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसी तरह उमरी रोड से केडीबी रोड पर निरीक्षण कर कमियों को चिन्हित करने के लिए और ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने के लिए भी कमेटी का गठन किया गया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारी को नेशनल हाईवे के नीचे पिपली चौक पर चारों तरफ स्लीप-वे का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। महाराणा प्रताप चौक, रेलवे स्टेशन, नरकातारी, ज्योतिसर सहित अन्य जगहों पर तैयार किए गए स्पीड ब्रेकरों पर सफेद पट्टी बनाई जाए। गांव बपदा के पास डिवाइडर को आगे 200 मीटर तक आगे बढ़ाया जाएगा।
एसडीएम अमन कुमार ने कहा कि निवारसी गांव में मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनाकर सफेद पट्टी बनाने के कार्य को पूरा किया जा चुका है। नेशनल हाईवे 152 पर गांव मलिकपुर के पास संकेतक लगाए जा चुके हैं। इसी तरह बोधनी से हरिगढ़ रोड पर झुके हुए पेड़ों को हटाया जा चुका है। नए बस स्टैंड से द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम रोड का निर्माण किया जा चुका है। परशुराम कॉलोनी से बिजली के खंभों को हटवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि झिंवरेहड़ी रोड पर टूटे हुए पुल साइड का निर्माण किया जा चुका है। शाहाबाद पुल के नीचे बने गड्ढों को ठीक किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि एनएच-44 पर गांव रामनगर के पास पेट्रोल पंप खोले गए अवैध कट को बंद किया गया और केस दर्ज करने के लिए एनएचएआई द्वारा पुलिस को लिखा गया है।

म्हारी सडक़ एप्लीकेशन की 3512 शिकायतों को किया बंद
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि किसी भी सडक़ पर बने गड्ढों की शिकायत म्हारी सडक़ एप्लीकेशन पर कर सकते है। इस एप्लीकेशन के माध्यम से 5292 शिकायतें प्राप्त हुई है। मौजूदा समय में 1721 शिकायतों पर काम चल रहा है, 3512 शिकायतें बंद हो चुकी है और 313 शिकायतों को रिजेक्ट किया गया है। इसी तरह पीएम राहत एनएचए के तहत वर्ष 2026 में 52 आवेदन प्राप्त हुए है, इनमें से 47 को स्वीकृत किया गया है, 4 रद्द किए गए हैं और 1 आवेदन योजना के तहत नहीं पाया गया। एक जुलाई से 24 अगस्त तक 37 आवेदन मिली हैं, इनमें से 26 को आदेश मेडिकल कॉलेज अस्पताल, 6 को सीएचसी बारना, 3 को एलएनजेपी सिविल अस्पताल कुरुक्षेत्र का शामिल हैं।
हिट एंड रन केस में 18 और दयालु-2 में 58 मामले स्वीकृत
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हिट एंड रन केस के मामले में क्लेम के लिए 29 आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें से 9 आवेदन पेडिंग, 2 रद्द और 18 आवेदन को स्वीकृत किए हैं, 8 की पेमेंट भी स्वीकार की जा चुकी है और 10 जीआईसी प्रोग्रेस में है। इसी तरह दयालु-2 योजना के तहत 24 अगस्त 2026 तक 123 आवेदन प्राप्त हुए है, 58 को पहले ही स्वीकृति मिल गई थी, 7 मामले को रद्द किया गया, 10 मामले प्रोग्रेस में है, दो ओपन है और 46 रि-ओपन किए गए है।






