Friday, August 28, 2026
HomeSportsमहिला हॉकी में भारत का कमाल, जर्मनी को 3-1 से हराकर पांचवें...

महिला हॉकी में भारत का कमाल, जर्मनी को 3-1 से हराकर पांचवें स्थान पर

एम्सटेलवीन, 28 अगस्त,2026 (बलजीत सरना): भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी को 3-1 से मात देकर टूर्नामेंट में पांचवां स्थान हासिल किया। यह 1974 के बाद विश्व कप में भारत का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

मैच का पहला हाफ गोलरहित रहा, लेकिन ब्रेक के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक तेवर दिखाए। इशिका ने 43वें मिनट में गोल किया, जबकि नवनीत कौर ने 44वें और 47वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। जर्मनी की लिन क्रिंग्स ने 59वें मिनट में एक गोल जरूर किया, लेकिन भारत ने आखिरी मिनटों में मजबूत डिफेंस के साथ जीत पक्की कर ली।

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 52 साल बाद विश्व कप में शीर्ष पांच में जगह बनाई है। 1974 के पहले महिला विश्व कप में भारत चौथे स्थान पर रहा था। मौजूदा टूर्नामेंट में भारत को सिर्फ नीदरलैंड्स के खिलाफ हार मिली, जबकि टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया और चीन, इंग्लैंड तथा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले ड्रॉ किए।

विश्व कप में इस शानदार अभियान से भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है और अब उसकी नजर अगले महीने जापान में होने वाले एशियाई खेलों पर होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments