Friday, August 28, 2026
HomePunjabमानसून के बावजूद पंजाब के डैमों में जलस्तर कम

मानसून के बावजूद पंजाब के डैमों में जलस्तर कम

चंडीगढ़, 28 अगस्त,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): मानसून सीजन खत्म होने की ओर है, लेकिन पंजाब के प्रमुख भाखड़ा, पोंग और रणजीत सागर डैम में पिछले साल की तुलना में जलस्तर काफी कम दर्ज किया गया है। 27 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार इस मानसून सीजन में इन जलाशयों में पानी की आवक अपेक्षाकृत कम रही है।

भाखड़ा जलाशय में पानी का स्तर 1,634.22 फीट दर्ज किया गया, जो पिछले साल के मुकाबले 37.27 फीट कम है। फिलहाल जलाशय करीब 64 फीसदी भरा है। वहीं पोंग डैम का जलस्तर 1,365.67 फीट रहा, जो पिछले साल से 27.33 फीट कम है। रणजीत सागर डैम में भी पिछले साल की तुलना में जलस्तर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

पानी की आवक में भी कमी देखने को मिली। भाखड़ा में 27 अगस्त को करीब 30,452 क्यूसेक, पोंग में 22,202 क्यूसेक और रणजीत सागर डैम में 7,073 क्यूसेक पानी पहुंचा।

हालांकि BBMB अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा जलस्तर पंजाब समेत साझेदार राज्यों की जरूरतों के लिए संतोषजनक है। जलभराव का सीजन 15 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद है और अधिकारियों को आने वाले दिनों में बेहतर बारिश से जलाशयों में पानी की स्थिति सुधरने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments