Friday, August 28, 2026
HomeNationalनेपाल बाढ़: भारत हरसंभव मदद को तैयार

नेपाल बाढ़: भारत हरसंभव मदद को तैयार

नई दिल्ली, 28 अगस्त, 2026 (राजेश कुमार): नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पड़ोसी देश के प्रति एकजुटता जताई है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

रेखा गुप्ता ने नेपाल के नागरिकों की सुरक्षा और जल्द राहत की कामना करते हुए कहा कि इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के लिए भारत हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ से नेपाल को इस संकट से उबरने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की।

वहीं दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि भारत सरकार नेपाल प्रशासन के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऐसे परिवार हो सकते हैं, जिनके परिजन नेपाल गए हुए हैं और सरकार उनकी मदद के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि नेपाल के तीन जिलों में आई भीषण बाढ़ से अब तक 270 लोगों की मौत की खबर है। नेपाल पुलिस के अनुसार हजारों लोग अभी लापता हैं, जिनमें 288 भारतीय पर्यटक भी शामिल बताए जा रहे हैं। बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments