Friday, August 28, 2026
HomeWorld Newsमिशन के पास प्रशिक्षण विमान क्रैश, पायलट की मौ.त

मिशन के पास प्रशिक्षण विमान क्रैश, पायलट की मौ.त

मिशन, 28 अगस्त,2026 (जगदेव रंचना): मिशन शहर के नजदीक बीती रात एक प्रशिक्षण विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में विमान में सवार पायलट की मौत हो गई। घटना के समय विमान में पायलट के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे स्थानीय लोगों ने आसमान से तेज धमाके जैसी आवाज सुनी। इसके कुछ ही देर बाद लोगों ने आसमान से आग का गोला नीचे गिरते देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। मौके पर एक छोटे विमान का मलबा बिखरा हुआ था। राहत एवं बचाव दल ने मलबे की जांच की तो उसमें पायलट का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पायलट रात्रि उड़ान प्रशिक्षण के लिए विमान लेकर निकला था। हालांकि पुलिस ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि विमान किस प्रशिक्षण केंद्र से रवाना हुआ था और उसे कहां उतरना था।

हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड के साथ मिलकर जांच में सहयोग कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना किस वजह से हुई और उड़ान के दौरान ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं, जिनसे पायलट निपट नहीं सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments