Friday, August 28, 2026
HomePunjabएस.एस.ओ.सी.-काउंटर इंटेलिजेंस की कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

एस.एस.ओ.सी.-काउंटर इंटेलिजेंस की कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 28 अगस्त,2026 (अनिल कुमार भारती): पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.) और काउंटर इंटेलिजेंस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ऑपरेशनों में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 920 ग्राम हेरोइन और आठ आधुनिक पिस्तौल बरामद करने का दावा किया है।

पंजाब के डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए एक ऐसे नशा तस्करी नेटवर्क का पता लगाया है, जिसके तार सीमा पार तस्करी से जुड़े होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी कथित तौर पर ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से नशीले पदार्थ और हथियार हासिल करते थे। इसके बाद इनकी पंजाब में अपराधियों और अन्य तस्करों तक सप्लाई की जाती थी।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सीमा पार से लेकर पंजाब में हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाने तथा उनकी आगे सप्लाई करने वाले पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले समय में इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments