चंडीगढ़,28 अगस्त,2026 (अनिल कुमार भारती): केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 28 अगस्त को एक दिवसीय पंजाब दौरे पर पहुंचेंगे। रक्षाबंधन और राखड़ पुण्या के अवसर पर उनका दौरा धार्मिक, किसान और राजनीतिक कार्यक्रमों से जुड़ा रहेगा।
दौरे के दौरान चौहान अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकेंगे। इसके बाद वह बाबा बकाला के उमरा नंगल गांव में आयोजित किसान चौपाल में किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और कृषि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पंजाब के विभिन्न हिस्सों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से बैठकें भी करेंगे। इन बैठकों में प्रदेश के प्रमुख मुद्दों के साथ पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है।
पंजाब में भाजपा की बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों के बीच शिवराज सिंह चौहान का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। पार्टी आने वाले दिनों में राज्य में कई और कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में है।






