Friday, August 28, 2026
HomeHaryanaपूर्व प्रिंसिपल डॉ. कंग को मानद मेजर रैंक

पूर्व प्रिंसिपल डॉ. कंग को मानद मेजर रैंक

यमुनानगर, 28 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): गुरु नानक खालसा कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. हरिंदर सिंह कंग को भारत के राष्ट्रपति द्वारा मानद मेजर  का रैंक प्रदान किया गया। कॉलेज परिसर में उनके सम्मान में विशेष समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर से हुई। इसके बाद आयोजित ‘पाइपिंग समारोह’ में डॉ. कंग को औपचारिक रूप से मानद मेजर का रैंक प्रदान किया गया।

समारोह में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज पारिक, मेजर राजिंदर सिंह भट्टी, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला, एनसीसी अधिकारी, कॉलेज स्टाफ, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंधन ने डॉ. कंग को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments