Saturday, August 29, 2026
HomeEntertainmentएक्शन-ड्रामा ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग जल्द होगी शुरू

एक्शन-ड्रामा ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग जल्द होगी शुरू

मुंबई, 29 अगस्त,2026 (प्रभजोत सिंह): अभिनेता कार्तिक आर्यन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म की शूटिंग 1 सितंबर 2026 से लंदन में शुरू होने जा रही है। बताया जा रहा है कि शूटिंग अक्टूबर के अंत तक पूरी हो सकती है।

शिमित अमीन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक्शन-ड्रामा है, जिसकी कहानी भारत के एक बड़े रेस्क्यू और एवैक्यूएशन मिशन से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म में देशभक्ति, भावनाओं और मुश्किल परिस्थितियों के बीच साहस की कहानी देखने को मिलेगी।

फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि उनके साथ एन्सेम्बल कास्ट भी होगी। ‘कैप्टन इंडिया’ का निर्माण टी-सीरीज, बावेजा स्टूडियो और डोपामिन स्टूडियोज से जुड़े बैनर कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी नैश वजीफदार, संचिता गुप्ता और प्रियदर्शी श्रीवास्तव ने लिखी है। ‘कैप्टन इंडिया’ 13 अगस्त 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments