नई दिल्ली, 30 अगस्त, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण में देश के युवाओं से ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे का असर केवल व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।
पीएम मोदी ने युवाओं, संगीतकारों, छात्रों, थिएटर समूहों और कंटेंट क्रिएटर्स से नशा मुक्ति पर प्रभावी नारे, गीत, लघु नाटक और डिजिटल कंटेंट तैयार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रचनात्मक प्रयास सामाजिक बदलाव के लिए बेहद प्रभावी माध्यम बन सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने पी.एम. स्वनिधि योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि योजना के लाभार्थियों में करीब 46 प्रतिशत महिलाएं हैं और लगभग 35 लाख महिलाएं इस योजना के जरिए अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं। योजना के तहत रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को बिना गारंटी कार्यशील पूंजी के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाता है।






