Sunday, August 30, 2026
HomeSportsकप्तानी गई, हौसला नहीं: वापसी को तैयार सूर्यकुमार

कप्तानी गई, हौसला नहीं: वापसी को तैयार सूर्यकुमार

नई दिल्ली, 30 अगस्त, 2026 (हर्षलीन सिंह): भारतीय टी-20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी से हटाए जाने और टीम से बाहर किए जाने के फैसले पर पहली बार खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद वह करीब 40-50 दिनों तक सदमे में रहे और क्रिकेट को लेकर कई सवाल उनके मन में उठते रहे।

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में सूर्यकुमार ने कहा कि उनकी कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्व कप और एशिया कप जीता था तथा टीम ने लंबे समय तक कोई सीरीज नहीं गंवाई थी। ऐसे में अचानक हुए बदलाव को समझना उनके लिए मुश्किल था। वह 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक और अगले टी-20 विश्व कप तक टीम को आगे ले जाने की योजना बना रहे थे।

सूर्यकुमार ने बताया कि उनकी पत्नी ने उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत अपने जुनून के कारण की थी। इसके बाद उन्होंने दोबारा वापसी की ठानी।

नए टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर का समर्थन करते हुए सूर्यकुमार ने कहा कि अय्यर अच्छे खिलाड़ी, अच्छे इंसान और सक्षम कप्तान हैं। उन्होंने साफ किया कि उन्हें अय्यर को कप्तानी दिए जाने से कोई शिकायत नहीं है। साथ ही सूर्यकुमार ने कहा कि वह हार मानने वालों में से नहीं हैं और भारतीय टीम में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments