Monday, August 31, 2026
HomePunjabडिप्टी कमिश्नर ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के लिए क्यू.आर. कोड किया...

डिप्टी कमिश्नर ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के लिए क्यू.आर. कोड किया जारी

फतेहगढ़ साहिब, 31 अगस्त,2026 (प्रभजोत सिंह): पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को और मजबूत करने तथा युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की तैयारियों के तहत डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने आधिकारिक तौर पर क्यू.आर. कोड लॉन्च किया।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि क्यू.आर.कोड की सुविधा के माध्यम से खिलाड़ियों को खेलों से संबंधित आवश्यक जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इसके साथ ही पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया को भी अधिक सुचारू बनाया जा सकेगा। इससे खेलों के प्रबंधन में डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल को भी और बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ में भाग लें और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments