कुरुक्षेत्र, 31 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): सहायक कृषि अभियन्ता राजेश वर्मा ने बताया कि जिला में स्मैम स्कीम 2026-27 के तहत जिन किसानों द्वारा अपने कृषि यंत्रों के बिल 24 अगस्त 2026 तक विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दिये गए है, उन सभी कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन जिला स्तरीय कमेटी द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कृषि निदेशालय के निर्देशानुसार पूरे हरियाणा राज्य में कृषि यन्त्र अनुसार भौतिक सत्यापन हेतू एक ही दिन निर्धारित किया गया है। रोटावेटर में लेजर भूमि लैवलर को छोडक़र अन्य सभी कृषि यन्त्रो का भौतिक सत्यापन दिनांक 01 सिंतबर 2026 को, लेजर भूमि लैवलर का 02 सिंतबर 2026 को तथा रोटावेटर का भौतिक सत्यापन 03 सिंतबर 2026 को किया जाएगा। खण्ड थानेसर और पिपली के किसान नई अनाज मंडी थानेसर में, खंड शाहाबाद, बाबैन व लाडवा के किसान नई अनाज मंडी शाहाबाद में तथा खंड पिहोवा व ईस्माईलाबाद के किसान नई अनाज मंडी पिहोवा में अपने कृषि यन्त्र भौतिक सत्यापन हेतू लेकर आएंगे। इस भौतिक सत्यापन कार्य प्रात: 8:30 बजे से शुरू कर दिया जाएगा।






