Friday, September 4, 2026
HomePatialaए.एम/एन.एस जूनियर इंडिया खो-खो चैंपियनशिप में पंजाब की खिलाड़ियों ने जीता ब्रॉन्ज...

ए.एम/एन.एस जूनियर इंडिया खो-खो चैंपियनशिप में पंजाब की खिलाड़ियों ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

पटियाला, 4 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): उपकार सिंह विर्क, जनरल सेक्रेटरी, खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बताया कि पंजाब की जूनियर लड़कियों की खो-खो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा के पुरी में आयोजित एएम/एनएस जूनियर इंडिया खो-खो चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल जीता। टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन किया।

चैंपियनशिप में पंजाब की खिलाड़ियों को 30 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। पंजाब की टीम में पटियाला जिले की 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

जिला खेल अधिकारी नवजोत सिंह धालीवाल और जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह ने विशेष रूप से पोलो ग्राउंड पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर जिला टूर्नामेंट सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर, अमनिंदर सिंह बाबा, जोनल सचिव पटियाला-1, गुरचंद सिंह, सुखदीप सिंह कोच, विनोद कुमार, कमलदीप सिंह कोच, सलीम खान तथा प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments