Friday, September 4, 2026
HomePatialaविधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने तीर्थ यात्रा बस को दिखाई हरी झंडी

विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने तीर्थ यात्रा बस को दिखाई हरी झंडी

पटियाला, 4 सितंबर, 2026 (अमनदीप सरां): पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने पटियाला शहर के सनौरी अड्डा से तीर्थ यात्रियों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हलका कोऑर्डिनेटर हरविंदरपाल सिंह विंटी और वार्ड नंबर 39 की इंचार्ज ज्योति भी मौजूद रहीं।

यात्रा पर रवाना होते समय श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने सरकार की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और विधायक अजीतपाल सिंह कोहली का आभार जताया।

विधायक कोहली ने बताया कि यह बस हरिद्वार और ऋषिकेश जाएगी। तीर्थ यात्रा का पूरा खर्च पंजाब सरकार की ओर से वहन किया जा रहा है और श्रद्धालुओं से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा। उन्होंने कहा कि अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस योजना के तहत तीर्थ यात्रा कर चुके हैं और लगातार लोग यात्रा के लिए संबंधित क्षेत्र के नेताओं से संपर्क कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की यह योजना धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को विभिन्न पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार काम कर रही है।

विधायक कोहली ने यात्रा पर जा रहे सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने भी पंजाब सरकार और विधायक कोहली का धन्यवाद करते हुए इस पहल की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments