लहरागागा, 4 सितंबर,2026 (जतिंदर गर्ग): विधानसभा हलका लहरागागा में आम आदमी पार्टी की राजनीतिक पकड़ उस समय और मजबूत हो गई, जब गांव मकरोड़ साहिब से संबंधित शिरोमणि अकाली दल के पंचायत सदस्यों, धार्मिक संगठन से जुड़े सदस्यों और बड़ी संख्या में परिवारों ने कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। गांव स्तर पर हुए इस राजनीतिक बदलाव को ‘आप’ की विकासमुखी और जनहितैषी नीतियों के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।
आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में गांव के सरपंच हरीश कुमार, पंच गुरनाम सिंह, मेजर सिंह, जयपाल सिंह, कुलदीप सिंह, बलजीत सिंह, हंसा सिंह और गुरमुख सिंह के अलावा बालाजी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बलकार सिंह, रिंकू सिंह, गुरमेल सिंह, अमरीक सिंह, अजमेर सिंह सहित बड़ी संख्या में परिवार शामिल हैं।
कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पारंपरिक राजनीति के बजाय विकास और जनकल्याण को अपनी मुख्य प्राथमिकता बनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज और जनहितैषी फैसलों का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है, जिसके कारण विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग लगातार आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।
गोयल ने कहा कि विधानसभा हलका लहरागागा के गांवों और शहरों का सर्वांगीण विकास उनकी मुख्य प्राथमिकता है। नहरी पानी की सुविधा को मजबूत करने, सड़कों और बुनियादी ढांचे में सुधार सहित जनहित से जुड़े विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि हलके के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
पार्टी में शामिल हुए नेताओं और परिवारों ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और हलके में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित हैं। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए पूरी तनदेही से काम करने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर प्रेम कोहली, भीम गिर, तरसेम सिंह, रिंकू सिंह, बी.सी. विंग के जिला अध्यक्ष बादल सिंह, गुरमुख सिंह फौजी सहित गांव मकरोड़ साहिब से आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।






