Saturday, September 5, 2026
HomeEntertainmentमोहनलाल की नई फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ का हुआ ऐलान

मोहनलाल की नई फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ का हुआ ऐलान

मुंबई, 5 सितंबर, 2026 (राजेश कुमार): सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म का आधिकारिक ऐलान हो गया है। अब तक अस्थायी तौर पर ‘L367’ नाम से चर्चा में रही इस फिल्म का टाइटल ‘ऑपरेशन गंगा’ रखा गया है।

फिल्म का निर्देशन विष्णु मोहन कर रहे हैं, जबकि मोहनलाल के साथ अर्जुन रामपाल, आदिल हुसैन और भाग्यश्री भोरसे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण गोकुलम गोपालन के बैनर श्री गोकुलम मूवीज के तहत किया जा रहा है।

पोस्टर में तलवार-ढाल लिए प्रतिमा और फाइटर जेट दिखाई देता है, जिससे फिल्म के सैन्य और देशभक्ति से जुड़े विषय की झलक मिलती है। कहानी रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने वाले बड़े रेस्क्यू मिशन से प्रेरित बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments