Wednesday, November 4, 2026
HomeEntertainmentबॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला...

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर से 5 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला आया सामने

मुंबई, 03 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाला धमकी भरा कॉल आया है। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर का नाम सामने आया है। अभिनेता ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी, जिसके बाद एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, पुलिस की तकनीकी टीम ने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की और उसकी तुलना हैरी बॉक्सर के उपलब्ध आधिकारिक वॉयस सैंपल से की। शुरुआती जांच में दोनों आवाजों का मिलान नहीं हुआ।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गैंग के नाम का इस्तेमाल कर अभिनेता को डराने की कोशिश की हो सकती है। फिलहाल पुलिस कॉल करने वाले और धमकी भरी रिकॉर्डिंग भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। मामले में जांच पूरी होने तक गैंग की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments