Saturday, September 5, 2026
HomeHaryanaगुरुजनों के सम्मान में झूम उठा बृजलाल जिंदल डी.ए.वी पब्लिक स्कूल

गुरुजनों के सम्मान में झूम उठा बृजलाल जिंदल डी.ए.वी पब्लिक स्कूल

जाखल मंडी, 05 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): बृजलाल जिंदल डीएवी पब्लिक स्कूल, जाखल मंडी में आज शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सवमय वातावरण में नजर आया। विद्यार्थियों ने अपने प्रिय गुरुजनों के सम्मान में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, कविता, भाषण एवं अन्य आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपना सम्मान, प्रेम एवं कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के जीवन में योगदान को याद करते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व, संस्कार एवं उज्ज्वल भविष्य का निर्माण भी करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या कविता शर्मा ने सभी अध्यापकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज का वह निर्माता है, जो अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से भावी पीढ़ी का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का कार्य केवल कक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा देकर उन्हें एक जिम्मेदार और सफल नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। प्राचार्या ने विद्यार्थियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि गुरुजनों के प्रति सम्मान भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है और विद्यार्थियों को सदैव अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद को जीवन में अपनाना चाहिए।
समारोह के दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक एवं विद्यार्थी उत्साह से भरपूर दिखाई दिए। शिक्षक दिवस का यह आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा, सम्मान, स्नेह और आत्मीयता का सुंदर उदाहरण बन गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों के लिए केक काटने का आयोजन भी किया गया और अध्यापकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक खेलों में भाग लेते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। खेलों के दौरान विद्यालय परिसर में हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में विजेता अध्यापकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों के अमूल्य योगदान को नमन किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments