बस्सी पठाना/फतेहगढ़ साहिब, 5 सितंबर (छत्रपाल सिंह): पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत आज शहर बस्सी पठाना में गुरुद्वारा सिंह सभा के पास सड़क पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क के आसपास पड़े कूड़े-कचरे और गंदगी की सफाई कर क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने का प्रयास किया गया।
इसी कड़ी के तहत नगर कौंसिल सरहिंद द्वारा शहर के वार्ड नंबर 14 और 16 में भी सफाई अभियान चलाया गया। नगर कौंसिल के सफाई कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्थानों की सफाई करने के साथ-साथ लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर नगर कौंसिल सरहिंद की प्रधान श्रीमती आशा रानी और नगर कौंसिल बस्सी पठाना के प्रधान श्री राज कुमार पुरी ने सफाई कार्यों का जायजा लेते हुए सफाई व्यवस्था को निरंतर सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि शहरों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ आम लोगों की सक्रिय भागीदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि लोग सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें और नगर कौंसिल के सफाई कर्मचारियों के साथ सहयोग करें, तो सफाई अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर सरहिंद के एम.सी. श्री आशीष अत्री, राजेश उप्पल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।






