Sunday, September 6, 2026
HomePunjabसरहिंद शहर के वार्ड नंबर 11, 12 और बस्सी पठाना के मोहल्ला...

सरहिंद शहर के वार्ड नंबर 11, 12 और बस्सी पठाना के मोहल्ला सिंहपुरा में सफाई कार्यों को मिली और रफ्तार

सरहिंद/बस्सी पठाना, 06 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): शहरों के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर कौंसिल सरहिंद और बस्सी पठाना द्वारा पिछले 09 दिनों से ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

नगर कौंसिल सरहिंद की सफाई टीमों द्वारा वार्ड नंबर 11 और 12 तथा नगर कौंसिल बस्सी पठाना द्वारा मोहल्ला सिंहपुरा में विशेष रूप से सफाई कार्य करवाए गए।

नगर कौंसिल सरहिंद की अध्यक्ष श्रीमती आशा रानी और नगर कौंसिल बस्सी पठाना के अध्यक्ष राज कुमार पुरी के नेतृत्व में करवाए गए इन कार्यों के दौरान वार्डों की सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में जमा कूड़े-कचरे को हटाया गया तथा सफाई कर्मचारियों द्वारा इन स्थानों को साफ-सुथरा बनाया गया।

उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड को साफ रखने के लिए नगर कौंसिल द्वारा वार्डवार सफाई कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वे कूड़ा सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें और इसे नगर कौंसिल के सफाई कर्मचारियों को ही सौंपें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments