नूंह, 9 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के नूंह जिले के नगीना गांव में रविवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां एक महिला ने अपने दो बच्चों सहित कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई, जबकि पुलिस और ग्रामीणों की मदद से महिला को बचा लिया गया।
मृतक बच्चों की पहचान 2 वर्षीय पुत्र अजलान और 4 वर्षीय बेटी समायरा के रूप में हुई है। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दोनों बच्चों को बचाया नहीं जा सका।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे क्या कारण रहे, इस संबंध में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।






