Tuesday, September 8, 2026
HomePunjabगांवों के सर्वांगीण विकास के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करना पंजाब...

गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करना पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: हरपाल सिंह चीमा

दिड़बा, 7 सितंबर, 2026 (अमनदीप सरां): पंजाब के वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा ने आज जिला संगरूर के विधानसभा क्षेत्र दिड़बा के गांव लाडबंजारा और तूरबंजारा में करीब 9 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली पांच सड़क परियोजनाएं जनता को समर्पित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करना प्रमुख प्राथमिकता बनाया गया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि गांवों की सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं हैं, बल्कि ये ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने से सीधे तौर पर जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से जहां किसानों को अपनी कृषि उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलती है, वहीं विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी आसान होती है।
स. चीमा ने बताया कि लाडबंजारा कलां में 5 करोड़ 22 लाख 64 हजार रुपये से अधिक की लागत से तीन सड़क परियोजनाएं जनता को समर्पित की गई हैं। इनमें लाडबंजारा से शादीहरी तक 3.75 किलोमीटर सड़क का कार्य 148.41 लाख रुपये, लाडबंजारा से निहालगढ़ तक 2.40 किलोमीटर सड़क का कार्य 123.80 लाख रुपये तथा लाडबंजारा से खेतला तक 4 किलोमीटर सड़क का कार्य 250.43 लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया है।
इसी तरह तूरबंजारा में 3 करोड़ 92 लाख 65 हजार रुपये से अधिक की लागत वाली दो सड़क परियोजनाएं जनता को समर्पित की गई हैं। इनमें तूरबंजारा से दिड़बा तक 2.80 किलोमीटर सड़क 168.47 लाख रुपये तथा तूरबंजारा से गुज्जरां तक 4 किलोमीटर सड़क 224.18 लाख रुपये की लागत से बनाई गई है।
वित्त मंत्री ने कहा कि इन पांच सड़क परियोजनाओं से करीब 16.95 किलोमीटर सड़क नेटवर्क मजबूत हुआ है, जिससे क्षेत्र के गांवों के बीच संपर्क और बेहतर होगा तथा हजारों निवासियों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की विकास नीति के केंद्र में आम लोग हैं और गांवों तथा शहरों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सरकारी खजाने के विवेकपूर्ण उपयोग के माध्यम से जनहित से जुड़े परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि विकास का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच सके।
वित्त मंत्री ने कहा कि मजबूत सड़क नेटवर्क ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों की जरूरतों और सुझावों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की योजना बनाई जा रही है तथा भविष्य में भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments