Tuesday, September 8, 2026
HomePunjabगुरु रविदास महाराज जी का सर्व-साझीवालता का संदेश हर मन तक पहुंचाने...

गुरु रविदास महाराज जी का सर्व-साझीवालता का संदेश हर मन तक पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: नरिंदर कौर भराज

संगरूर, 7 सितंबर, 2026 (राजेश कुमार): श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आज संगरूर में अनोखे ड्रोन शो ने संगत को आध्यात्मिकता और आधुनिक तकनीक के संगम से रूबरू करवाया। सरकारी रणबीर कॉलेज के मैदान से उड़ाए गए 500 ड्रोन ने रात के आसमान को गुरु साहिब के जीवन-दर्शन, बाणी और सर्व-साझीवालता के संदेश को दर्शाती रोशन आकृतियों से जगमगा दिया।

इस अवसर पर संगत के रूप में पहुंचीं विधायक संगरूर नरिंदर कौर भराज ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार का उद्देश्य श्री गुरु रविदास महाराज जी के दर्शन को केवल कार्यक्रमों तक सीमित रखना नहीं है, बल्कि उनके द्वारा दिखाए गए समानता, मेहनत, मानव गरिमा और भेदभाव रहित समाज की सोच को जन-चेतना का हिस्सा बनाना है।

उन्होंने कहा कि ड्रोन शो के दौरान आसमान पर उभरती रोशन आकृतियों ने आधुनिक तकनीक और आध्यात्मिक विरासत का अनोखा संगम प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तुति विशेष रूप से नई पीढ़ी को गुरु साहिब के जीवन, बाणी और विचारधारा से जोड़ने का प्रभावशाली माध्यम बनी।

विधायक भराज ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र ज्ञान की उस ज्योति को अगली पीढ़ियों तक पहुंचाने का सेतु बनेगा, जिसने सदियों से मानवता को समानता, प्रेम और भाईचारे का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की बाणी हमें ऐसे समाज के निर्माण का संदेश देती है, जहां मनुष्य की पहचान उसकी जाति या पद से नहीं, बल्कि उसके कर्म, मेहनत और मानवीय गुणों से हो।

इस अवसर पर भाई तरसेम सिंह जी के ढाडी जत्थे द्वारा गुरु रविदास महाराज जी के जीवन और दर्शन से संबंधित गायन के माध्यम से संगत को उनकी वैचारिक विरासत से जोड़ा गया।

इस मौके पर एससी आयोग के सदस्य गुलजार सिंह बोबी, नगर परिषद के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह, विरासत सेवा दल के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी सहित बड़ी संख्या में शहरवासी और संगत मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments