संगरूर, 7 सितंबर, 2026 (राजेश कुमार): जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, संगरूर की ओर से एल.आई.सी ऑफ इंडिया, संगरूर के सहयोग से 9 सितंबर 2026, बुधवार को नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो कार्यालय, संगरूर में प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है।
इस संबंध में जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी श्री रविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप के दौरान एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा एलआईसी एजेंट के पद के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा। इस पद के लिए लड़के और लड़कियां दोनों भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास और उम्र 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे तथा शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी साथ लेकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी उम्मीदवार को टीए/डीए का भुगतान नहीं किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो कार्यालय, संगरूर में संपर्क कर सकते हैं।






