Tuesday, September 29, 2026
HomeEntertainmentएमी विर्क ने फैंस को दिया नए गाने का तोहफा

एमी विर्क ने फैंस को दिया नए गाने का तोहफा

चंडीगढ़, 09 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): केनैडा के एबट्सफोर्ड में पंजाबी गायक एवं अभिनेता एमी विर्क के कार्यक्रम के बाद उनके काफिले पर कथित गोलीबारी की घटना सामने आई थी। एबट्सफोर्ड पुलिस ने भी गोलीबारी की पुष्टि की है।

घटना के बाद एमी विर्क ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए नया गाना ‘OPPS’ रिलीज किया। इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए यह गाना प्रशंसकों को समर्पित किया है।

गुरुवार को अपने यूट्यूब चैनल पर गाना जारी करते हुए एमी विर्क ने प्रशंसकों के प्यार और दुआओं के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके लिए फैंस की दुआओं से बढ़कर कोई शब्द नहीं है।

गाने के रिलीज होते ही प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने एमी विर्क की सलामती की दुआ करते हुए उन्हें नए गाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments