Wednesday, November 18, 2026
HomeHaryanaउपाध्यक्षा सुमन सैनी ने गांव बरोट, बपदी व सुरा में बनने वाले...

उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने गांव बरोट, बपदी व सुरा में बनने वाले कम्युनिटी सेंटरों का किया शिलान्यास

19 गांवों में कम्युनिटी सेंटर के टेंडर लगे, हर गांव में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्य जारी

लाडवा, 18 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने बुधवार को लाडवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए 3 नए सामुदायिक केंद्रों (कम्युनिटी सेंटर) का शिलान्यास किया। सुमन सैनी ने कहा कि लाडवा विधानसभा में विकास की नई उड़ान जारी है।  इससे पहले 4 विकास कार्यों के शिलान्यास किए जा चुके हैं और आज 3 कम्युनिटी सेंटरों के शिलान्यास के साथ यह संख्या 7 हो गई है। लाडवा के 19 गांवों में कम्युनिटी सेंटर बनाने के लिए टेंडर लग चुके है। यह बड़े हर्ष की बात है कि आज विधानसभा के प्रत्येक गांव में एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य चालू है। चाहे गलियों और नालों के निर्माण की बात हो, चाहे कम्युनिटी सेंटर, धर्मशाला या स्किल सेंटर की बात हो, हर क्षेत्र में निरंतर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई उड़ान भर रहा है और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लगातार जन-जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
25 नवंबर को संत रविदास जयंती पर संकल्प यात्रा
उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने बताया कि 25 नवंबर को संत शिरोमणि रविदास की जयंती है और इस उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा संकल्प यात्रा का उमरी में स्वागत किया जाएगा। इस पवित्र यात्रा में आप सभी भी बढ़-चढक़र भाग लें। उन्होंने बताया कि उमरी में ही भव्य म्यूजियम का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके साथ ही सिख म्यूजियम भी तैयार किया जाएगा। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि लाडवा विधानसभा में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं और प्रदेश सरकार हर गांव-हर व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लाडवा हल्के में किए गए है कई प्रमुख विकास कार्य


उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि गांव रामसरण माजरा में गल्र्स कॉलेज का निर्माण करवाया गया है, जिससे क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, गांव बिलोलपुर में महात्मा ज्योतिबा फुले स्किल सेंटर की स्थापना की गई है, जहां युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाएगा, गांवों के रास्तों के साथ-साथ ट्यूबवेलों के रास्तों को भी पक्का करवाया गया है, जिससे किसानों को खेतों में आने-जाने में सुविधा हो रही है, लाडवा में 50 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण करवाया जा रहा है, जिससे लाडवा वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, पिपली में सीवरेज और पीने के पानी की पाइपलाइन के लिए 22 करोड़ रुपये की योजना पर कार्य चल रहा है, गांव बहादुरपुर में 55 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवाया गया है, लाडवा में पीडब्लयूडी के रेस्ट हाउस के निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करवाई गई है, लाडवा में डॉ. बीआर अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 4 करोड़ 44 लाख रुपये की राशि से भव्य भवन बनाया जा रहा है। इसके अलावा भी लाडवा विधानसभा में बहुत से विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। 19 गांवों में कम्युनिटी सेंटरों के टेंडर लग चुके हैं और हर गांव में एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य प्रगति पर हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लाडवा का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments