पटियाला, 10 सितंबर, 2026 (अमनदीप सभरवाल): जिला स्कूल टूर्नामेंट के सचिव एवं जूडो एसोसिएशन पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह न केवल पटियाला, बल्कि पंजाब और भारतीय कुराश खेल जगत के लिए भी गर्व की बात है कि पटियाला जिले के सुरजीत सिंह वालिया का एशियन गेम्स जापान 2026 के लिए कुराश खेल के अंतरराष्ट्रीय रेफरी के रूप में चयन हुआ है।
सुरजीत सिंह वालिया कुराश एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव भी हैं और साहिब नगर थेड़ी में कुराश एवं जूडो का सेंटर भी चला रहे हैं। उनकी कोचिंग के तहत जूडो और कुराश के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पटियाला और सेंटर का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस अवसर पर अरुण कुमार, कुलविंदर सिंह बाठ और प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह भी उपस्थित रहे।






