Tuesday, September 29, 2026
HomePatialaकिसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री के तहत फार्मर आई.डी. बनवाना अनिवार्य: मुख्य...

किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री के तहत फार्मर आई.डी. बनवाना अनिवार्य: मुख्य कृषि अधिकारी

पटियाला, 10 सितंबर, 2026 (दीपक दत्ता): कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रत्येक किसान की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है। इस संबंध में मुख्य कृषि अधिकारी, पटियाला डॉ. दारा सिंह ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे फार्मर रजिस्ट्री के तहत अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि भविष्य में किसानों को इसी फार्मर आईडी के माध्यम से खाद की आपूर्ति, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली किस्तें, कृषि मशीनरी तथा अन्य सुविधाएं सब्सिडी पर उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी और अन्य कृषि संबंधी सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है।

मुख्य कृषि अधिकारी, पटियाला ने बताया कि जिस किसान के नाम पर कृषि योग्य भूमि दर्ज है, उसके लिए फार्मर रजिस्ट्री के तहत फार्मर आईडी बनवाने के लिए भूमि की मात्रा संबंधी कोई शर्त नहीं है। चाहे किसी किसान के पास कम जमीन हो या अधिक, वह अपनी फार्मर आईडी बनवा सकता है।

इसी तरह यदि कोई किसान कृषि के साथ कोई व्यवसाय करता है या नौकरी करता है, तो भी वह फार्मर आईडी बनवाने के लिए पात्र है।

फार्मर आईडी बनवाने के लिए आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर अनिवार्य है। ये किसान आईडी जिले के विभिन्न ब्लॉक कृषि कार्यालयों तथा मुख्य कृषि कार्यालय, पटियाला में बनाई जा रही हैं।

इस संबंध में यदि किसी किसान को कोई परेशानी आती है तो वह संबंधित ब्लॉक कृषि अधिकारी अथवा जिला स्तर के अधिकारियों श्रीमती शिवाली (9463555656) और श्री इंदरजीत सिंह (9465783083) से संपर्क कर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments