Wednesday, September 30, 2026
HomeSportsभारत फाइनल में, बांग्लादेश को 40 रन से हराया

भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 40 रन से हराया

दुबई, 11 सितंबर, 2026 (हर्षप्रीत कौर): शेफाली वर्मा की 64 रन की शानदार पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने महिला एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 149 रन बनाए। शेफाली ने 40 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 109 रन ही बना सकी।

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 26 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि नंदनी शर्मा ने दो विकेट चटकाए। श्री चरणी और प्रेमा रावत को एक-एक सफलता मिली।

भारत का सामना अब दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments