पटियाला, 14 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): पी.आर.टी.सी. के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा लोगों की भलाई के लिए किए गए कार्यों और सभी वादों को पूरा किए जाने के कारण अब विरोधी पार्टियों के पास 2027 के चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है।
एडवोकेट जुनेजा यहां गांधी नगर, लाहौरी गेट क्षेत्र के निवासियों के साथ लोक मिलनी कर रहे थे। इस अवसर पर चेयरमैन जुनेजा के साथ बातचीत करते हुए क्षेत्रवासियों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए वादों को बिना किसी भेदभाव के लागू करके इतिहास रचा गया है।
इस मिलनी के दौरान वार्डवासियों ने अपने क्षेत्र के लंबित कार्यों से चेयरमैन जुनेजा को अवगत करवाया। चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने इन कार्यों का जल्द से जल्द समाधान करवाने का भरोसा दिया।
चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने कहा कि इस क्षेत्र के साथ लगता पुराना बस स्टैंड पिछले लंबे समय से कार्यशील नहीं है। इसका जल्द से जल्द पुनर्निर्माण करवाकर इसे लोगों को समर्पित किया जाएगा, ताकि इसके आसपास के दुकानदारों और शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर जॉनी अटवाल, राजेश कौशल, राजेश केहर, शीतल आदिवास, मुख्य संचालक वाल्मीकि एजुकेशन राजेश काला, हरिंदर जोआ, सोनू अटवाल, लवली अछूत, रोहित अटवाल, जीवन गिल, रीगन अटवाल, राजिंदर मट्टू, सामी देवी, रेणु रानी, सोनू देवी, बनी सहोता आदि मौजूद रहे।






