Tuesday, September 29, 2026
HomeEntertainment‘राका’ का प्रमोशनल टीजर जारी, अल्लू अर्जुन के चार किरदारों की चर्चा

‘राका’ का प्रमोशनल टीजर जारी, अल्लू अर्जुन के चार किरदारों की चर्चा

नई दिल्ली, 19 सितंबर, 2026 (जगजीत सिंह): अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राका’ को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशनल टीजर जारी किया है, जिसमें इससे पहले सामने आए रहस्यमयी नंबर ‘37’ ने भी चर्चा बढ़ा दी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन फिल्म में दादा, पिता और दो बेटों के चार अलग-अलग किरदार निभा सकते हैं। फिल्म में पैरेलल यूनिवर्स का कॉन्सेप्ट होने की भी चर्चा है, हालांकि मेकर्स ने इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

फिल्म में दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, जाह्नवी कपूर और मृणाल ठाकुर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। सन पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस यह साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की पहली फिल्म है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments