Monday, September 28, 2026
HomeWorld Newsकेनैडा में ट्रेनिंग फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त, दो भारतीय छात्रों की गई जान

केनैडा में ट्रेनिंग फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त, दो भारतीय छात्रों की गई जान

केनैडा, 21 सितंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): केनैडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए एक विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की जान चली गई। मृतकों की पहचान तमिलनाडु निवासी मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी निवासी श्रीसरण थिरुगनानासंबंधम के रूप में हुई है।

वैंकूवर स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने दोनों छात्रों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दूतावास के अनुसार, दोनों छात्र केनैडा में उड़ान प्रशिक्षण ले रहे थे, इसी दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया।

भारतीय मिशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी संदेश में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही कहा कि मृतकों के पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया में परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

हादसे की खबर सामने आने के बाद दोनों छात्रों के परिवारों और परिचितों में शोक का माहौल है। भारतीय मिशन ने इस दुख की घड़ी में परिवारों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments