नई दिल्ली, 21 सितंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): कमजोर वैश्विक बाजार संकेतों और घरेलू स्तर पर मांग में नरमी के चलते सोमवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर डिलीवरी वाला कच्चा तेल 138 रुपये यानी करीब 1.5 प्रतिशत टूटकर 9,085 रुपये प्रति बैरल पर आ गया।
कारोबार के दौरान इस अनुबंध में 7,063 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, मौजूदा बाजार में मांग कमजोर रहने के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों में कटौती की, जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल पर दबाव देखने को मिला। न्यूयॉर्क में WTI क्रूड 1.69 प्रतिशत गिरकर 98.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.59 प्रतिशत घटकर 102.22 डॉलर प्रति बैरल रह गई।






