पटियाला/ हरियाणा, 24 सितंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पटियाला के दौलतपुर स्थित क्रिकेट अकादमी में युवा खिलाड़ियों और बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला और उनका उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने युवा खिलाड़ियों से नशे और नकारात्मकता से दूर रहकर खेलों तथा सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मुख्यमंत्री को अपने बीच एक आम नागरिक की तरह देखकर युवा खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ पूरे उत्साह के साथ बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए।






