समाना, 26 सितंबर, 2026 (हर्षलीन सिंह): पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन और आम आदमी पार्टी, पंजाब के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरस्ट ने आज विधानसभा क्षेत्र समाना के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत की। उन्होंने समाना-पातड़ां रोड से जोड़ामाजरा जाने वाली लिंक रोड पर भाखड़ा मेन लाइन नहर पर बनने वाले नए पुल के निर्माण कार्य का रिबन काटकर औपचारिक उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान समाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों, पंचों-सरपंचों और गणमान्य लोगों ने हरचंद सिंह बरस्ट तथा चेतन सिंह जोड़ामाजरा का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाखड़ा नहर पर नए पुल का निर्माण शुरू होने से आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला।
परियोजना की जानकारी देते हुए पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरस्ट ने बताया कि यह पुल समाना-पातड़ां रोड (मावी कलां) से जोड़ामाजरा जाने वाली लिंक रोड से गुजरने वाली भाखड़ा मेन लाइन नहर पर बनाया जाएगा। यह 44 मीटर लंबा सिंगल-स्पैन स्टील ट्रस पुल होगा, जिसका निर्माण आधुनिक तकनीक से किया जाएगा, ताकि यह लंबे समय तक मजबूत और सुरक्षित बना रहे। पुल के निर्माण पर करीब 6.18 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बरस्ट ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय में और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग थी। नए पुल के निर्माण से आम लोगों, स्कूली बच्चों और राहगीरों की रोजाना आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। इसके अलावा किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में भी आसानी होगी और समय की बचत होगी।
पंजाब सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए हरचंद सिंह बरस्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा पूरे पंजाब में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सरकार का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत करना है।
उन्होंने आगे बताया कि पंजाब मंडी बोर्ड की ओर से प्रदेशभर में ग्रामीण लिंक सड़कों के निर्माण, मरम्मत और नवीनीकरण के कार्य पूरी तत्परता से किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मंडियों में भी विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत विधानसभा क्षेत्र समाना में लिंक सड़कों और मंडियों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि समाना क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने पंजाब सरकार और हरचंद सिंह बरस्ट का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में जसबीर सिंह (पीए), ब्लॉक समिति सदस्य, राम सिंह सरपंच फतेहपुर, नरेंद्र सिंह सरपंच बरस्ट, सोनू सरपंच गुरु नानक नगर, जगसीर सिंह सरपंच गुरु तेग बहादुर नगर, अवतार सिंह सरपंच जोड़ामाजरा, लाडी गज्जूमाजरा, वरिंदर सिंह नंबरदार, प्रितपाल सिंह जोड़ामाजरा पूर्व सरपंच, हरपाल सिंह जोड़ामाजरा, गिन्नी खंगूड़ा हलका वाइस कोऑर्डिनेटर युद्ध नशों के विरुद्ध, जस्सी फतेहपुर ब्लॉक प्रधान, केवल सिंह जोड़ामाजरा, लखविंदर सिंह पूर्व सरपंच ललोछी, शाम लाल दत्त, जसपाल सिंह बीबीपुर, बिंदर नागर, कुलबीर नमादा, डॉ. हरमेश, अंग्रेज सिंह भुल्लर, गांव बेलूमाजरा और गांव मावी कलां की पंचायत सहित प्रमुख हस्तियां और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।






